Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका में बोर्ड देखकर भड़क उठे ; अंग्रेजी पर लगा दी DM की क्लास।

Sharda Singh
27 Sep 2023 9:39 AM GMT
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका में बोर्ड देखकर भड़क उठे ; अंग्रेजी पर लगा दी DM की क्लास।
x

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बांका में बोर्ड देखकर भड़क उठे ; अंग्रेजी पर लगा दी DM की क्लास।

बिहार न्यूज़: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार( 27 सितंबर) को आज जमुई और बांका पहुंचे। जमुई में उन्होंने सोनो के बरनार काजवे के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह बांका के लिए रवाना हो गए। बांका में सीएम नीतीश अंग्रेजी देखकर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि हिंदी को आगे बढ़ाना है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सदर अस्पताल परिसर में 14 करोड़ की लागत से मॉडल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। अभियान बसेरा के तहत 1015 भूमिहिन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरण किया। साथ ही करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

इस दौरान सदर अस्पताल में कैफेटेरिया, इंडोर स्टेडियम व आरएमके मैदान स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का बोर्ड अंग्रेजी में लिखा देख मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि हमलोग हिंदी को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं और यहां सभी जगहों पर अंग्रेजी में लिखावट है।

मुख्यमंत्री ने डीएम अंशुल कुमार से तुरंत अंग्रेजी की जगह हिंदी में बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, इंडोर स्टेडियम में उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत की। खिलाड़ियों से सभी सुविधाएं मिलने की भी जानकारी प्राप्त की। यहां के बाद मुख्यमंत्री ने डिजिटल लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की।

सीएम नीतीश जमुई पहुंचे

वहीं, सीएम नीतीश, इससे पहले जमुई के सोनो पहुंचे। उन्होंने बरनार काजवे के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले तत्काल पुल को दुरुस्त कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त पुल के सामानंतर आरसीसी पुल बनाने की बात कही।

लगभग 45 मिनट पुल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह, एमलसी संजय प्रसाद, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, निवर्तमान जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, जिलाधिकारी राकेश कुमार, एसपी डा. शोर्य सुमन आदि मौजूद थे।

Next Story