Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा'; 'करोड़ों का घोटाला, बघेल सरकार पर BJP ने दागे सियासी बाण

Sharda Singh
26 Sep 2023 11:13 AM GMT
CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा; करोड़ों का घोटाला, बघेल सरकार पर BJP ने दागे सियासी बाण
x

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा'; 'करोड़ों का घोटाला, बघेल सरकार पर BJP ने दागे सियासी बाण

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा ने भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने बघेल सरकार पर 600 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं को अवरुद्ध कर दिया। कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ खड़ी थी।

इस साल के आखिर में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। छत्तीसगढ़, राजस्थान जैसे राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। मंगलवार (26 सितंबर) को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र जारी किया है।

नक्सलियों के साथ मिलकर कांग्रेस काम कर रही: संबित पात्रा

बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने बघेल सरकार पर 600 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया है। वहीं, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नक्सलियों के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में केंद्रीय योजनाओं को अवरुद्ध कर दिया। कांग्रेस धर्मांतरण विरोधी कानून के खिलाफ खड़ी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को धोखा दिया है।

किसानों को सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है- संबित पात्रा

मुझे बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि लाखों किसान छत्तीसगढ़ से पंजीकृत हुए मगर वो स्थ्यापित (वेरिफाइड) नहीं हो सके। आज छत्तीसगढ़ में नरेंद्र मोदी जी के किसान सम्मान निधि के छह हजार प्रति वर्ष से वंचित है। अन्नदाता तक पैसे कैसे नहीं पहुंचे वो कांग्रेस ने किया है।

संबित पात्रा ने आगे कहा,"छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के तहत करोड़ों रुपये के घोटाले हुए हैं। राज्य में कांग्रेस सरकार खनन माफिया और अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। कोविड के दौरान एकत्र किया गया उपकर कहां है?

Next Story