Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

चुनावी मोड में BJP, पंचकूला में डेढ़ KM लंबा रोड शो कर रहे जेपी नड्डा; CM मनोहर-नायब सैनी सहित कई लोग मौजूद

Divya Dubey
6 Jan 2024 8:15 AM GMT
चुनावी मोड में BJP, पंचकूला में डेढ़ KM लंबा रोड शो कर रहे जेपी नड्डा; CM मनोहर-नायब सैनी सहित कई लोग मौजूद
x

JP Nadda in Haryana भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज फिर से हरियाणा के दौरे पर पहुंचे हैं। तीन दिन में दूसरी बार वह हरियाणा के दौरे पर हैं। लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए जेपी नड्डा पंचकूला में रोड शो कर रहे हैं और लोगों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक 1.5 किलोमीटर का रोड शो निकाला जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आज फिर से हरियाणा (Lok Sabha Election 2024) के दौरे पर पहुंचे हैं। तीन दिन में दूसरी बार वह हरियाणा के दौरे पर हैं।

पंचकूला में रोड शो कर रहे जेपी नड्डा

लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों को मद्दे नजर रखते हुए जेपी नड्डा पंचकूला में रोड शो कर रहे हैं और लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में बेहद जोश देखने को मिला है। एक गाड़ी में जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद हैं। तो वहीं, दूसरी गाड़ी में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा भाजपा प्रभारी विप्लव देब भी हैं।

1.5 किलोमीटर का रोड शो करेंंगे बीजेपी अध्यक्ष

जानकारी के मुताबिक 1.5 किलोमीटर का रोड शो (JP Nadda Road Show in Panchkula) निकाला जा रहा है। यह रैली टैंक चौंक से बेलाविस्टा चौंक तक निकाली जाएगी। कल जेपी नड्डा ने हिमाचल के सोलन में रोड शो किया था।

Divya Dubey

Divya Dubey

    Next Story