Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

अमित शाह ने नीतीश कुमार की एंट्री पर लगाई रोक, सुशील मोदी बोले- अपने बलबूते जीतेंगे दोनों चुनाव

Sharda Singh
26 Sep 2023 4:57 AM GMT
अमित शाह ने नीतीश कुमार की एंट्री पर लगाई रोक, सुशील मोदी बोले- अपने बलबूते जीतेंगे दोनों चुनाव
x

अमित शाह ने नीतीश कुमार की एंट्री पर लगाई रोक, सुशील मोदी बोले- अपने बलबूते जीतेंगे दोनों चुनाव

बिहार में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच भाजपा नेता सुशील मोदी ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा। सुशील मोदी ने कहा कि हम साल 2024 में लोकसभा चुनाव और 2025 में विधानसभा चुनाव अपने बलबूते जीतेंगे।

नीतीश कुमार के सोमवार को पटना में भाजपा नेताओं की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में शामिल होने के बाद भाजपा नेता सुशील मोदी बोले कि नीतीश कुमार को भाजपा में अब एंट्री नहीं मिलेगी। यह बात उनको स्पष्ट कर दी गई है।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने मीडिया से बातचीत में कहा, जदयू सुप्रीमो और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहने एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार स्पष्ट कर दिया है कि अब भाजपा के दरवाजे उनके लिए बंद हो गए हैं।

अपने बलबूते जीतेंगे चुनाव

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने जदयू के लिए प्रचार नहीं किया होता तो ये भी सीटें नहीं आतीं। नीतीश ने कहा कि अब नीतीश कुमार एक राजनीतिक बोझ बन चुके हैं। जदयू (JDU) हो या कांग्रेस (Congress) ये दल भाजपा के लिए बोझ हैं, भाजपा उसको अपने पर ढोने का काम क्यों करेगी।

Next Story