Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा रोकने पर बवाल, पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहनों में तोड़फोड़

Sanjiv Kumar
2 March 2024 6:10 AM GMT
प्रजापति समाज की संकल्प यात्रा रोकने पर बवाल, पुलिस पर पत्थर फेंके और वाहनों में तोड़फोड़
x

पुलिस ने साहिबाबाद के सौर ऊर्जा मार्ग पर यात्रा को दिल्ली जाने से रोक दिया तो इसमें शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाकर लोगों को खदेड़ दिया।

राजनीतिक हिस्सेदारी समेत कई मुद्दों के लिए हरिद्वार से दिल्ली जा रही राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की संकल्प यात्रा में शामिल लोगों और पुलिस के बीच शुक्रवार को जमकर झड़प हुई। पुलिस ने साहिबाबाद के सौर ऊर्जा मार्ग पर यात्रा को दिल्ली जाने से रोक दिया तो इसमें शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठी बरसाकर लोगों को खदेड़ दिया। मौके से 13 लोगों को हिरासत में लेकर चार वाहन सीज कर दिए। पथराव में पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई लोगों को पुलिस के लाठीचार्ज से चोट लगी है जबकि कुछ भगदड़ में गिर जाने से घायल हुए हैं।

सौर ऊर्जा मार्ग पर करीब 30 मिनट भारी हंगामा चला। यात्रा में शामिल लोग बृहस्पतिवार रात 11 बजे मोहननगर से दिल्ली की तरफ बढ़ रहे थे। लिंक रोड पुलिस ने उन्हें साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में रोक दिया। रात में वे निजी बैंक्वेट हॉल में बैठ गए। शुक्रवार सुबह दस बजे पुलिस अधिकारी वार्ता करने पहुंचे तो संकल्प यात्रा में शामिल लोग दिल्ली जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने पर अड़ गए। दिल्ली पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन संगठन के पदाधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी।

शुक्रवार को बैंक्वेट हॉल युवती की शादी के लिए बुक था। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी बैंक्वेट हॉल से निकलकर सड़क पर बैठ गए और हंगामा करने लगे। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सोशल मीडिया पर लोगों से पहुंचने की अपील की। इसके बाद भीड़ बढ़ती चली गई। लोग पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। इसी बीच कुछ लोगों ने पत्थर फेंक दिए।

बिना अनुमति दिल्ली जाने पर अड़े थे लोग

प्रजापति समाज के लोग संकल्प यात्रा में बिना अनुमति दिल्ली जाना चाहते थे। साहिबाबाद में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ज्ञापन लेने पहुंचे थे लेकिन संकल्प यात्रा में शामिल लोग नहीं माने। हंगामे से कानून व्यवस्था बिगड़ने पर सभी को वहां से खदेड़ दिया। कई लोगों को हिरासत में लिया है। वाहन भी सीज किए गए हैं। -निमिष पाटिल, डीसीपी

एमएमजी में 16 लोगों ने कराया परीक्षण

जिला एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शाम को 16 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मेडिकल परीक्षण कराया है जिसमें तीन-चार लोग घायल थे। सभी का उपचार करके आराम करने की सलाह दी है।

Sanjiv Kumar

Sanjiv Kumar

    Next Story