Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

दिल्ली के इन क्षेत्रों में विकसित किए जाएंगे तीन नए सिटी फॉरेस्ट, जानें क्या है दिल्ली सरकार की तैयारी

Neelu Keshari
19 July 2024 12:55 PM GMT
दिल्ली के इन क्षेत्रों में विकसित किए जाएंगे तीन नए सिटी फॉरेस्ट, जानें क्या है दिल्ली सरकार की तैयारी
x

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में अलग-अलग क्षेत्रों में तीन नए सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे। यह फॉरेस्ट गढ़ी मांडू, लाल कुआं और उजवा में विकसित किया जाएगा। ये ‘सिटी फारेस्ट प्रकृति के पास-परिवार के साथ’ की थीम पर विकसित किए जाएंगे।

दिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री गोपाल राय ने गांवों के विकास कार्यों को गति देने के लिए मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में विकास सभा का आयोजन कर पौधों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गांवों में अधूरे काम जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। विकास सभा में गोपाल राय ने बताया कि इस साल 7.74 लाख से ज्यादा पौधे वितरित करने का लक्ष्य है। अभियान के तहत 64 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को सभी हरित एजेंसियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा।

गोपाल राय ने सिटी फोरेस्ट की विशेषताओं के बारे में बताते हुए कहा कि इन फॉरेस्ट का पर्यावरण के अनुकूल विकास किया जाएगा। इसके तहत उनकी भौतिक संरचना के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। सिटी फॉरेस्ट को विकसित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को ऐसी जगह देना है जहां लोग प्रकृति का आनंद ले सकें। साथ ही, आने वाली पीढ़ी को भी प्रकृति के बारे में जागरूक कर सके। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र में इजाफा देखा गया है। जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था, वह साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है।

Next Story