Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

दिल्ली के नबी करीम इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक की मौत, दो घायल

Neelu Keshari
13 Sep 2024 6:44 AM GMT
दिल्ली के नबी करीम इलाके में इमारत का एक हिस्सा ढहने से एक की मौत, दो घायल
x

नई दिल्ली। दिल्ली के नबी करीम इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। इसके चलते तीन लोग मलबे के नीचे दब गए। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह करीब 6.45 बजे नबी करीम इलाके में एक बाउंड्री वॉल गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक की पहचान रहमत के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला था और ई-रिक्शा चालक था। मौके से मलबा हटाया जा रहा है।

Next Story