Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

हर दिन 62 जगहों पर 1860 मिनट तक जाम में फंसे रहते हैं दिल्लीवासी, ट्रैफिक पुलिस पर उठ रहे सवाल

Suman Kaushik
15 Jan 2024 4:23 AM GMT
हर दिन 62 जगहों पर 1860 मिनट तक जाम में फंसे रहते हैं दिल्लीवासी, ट्रैफिक पुलिस पर उठ रहे सवाल
x

दिल्ली में हर रोज करीब 62 जगहों पर जाम लगता है। इस तरह वर्ष 2022 में जाम की 23500 सूचनाएं मिली थीं। इस हिसाब से हर रोज करीब 64 जगहों पर जाम लगता है।

राष्ट्रीय राजधानी में हर रोज करीबन 62 जगहों पर जाम लगता है। हालांकि ये संख्या वर्ष 2022 के मुकाबले कम है, लेकिन समस्या बरकरार रहने से जहां एक ओर यातायात पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों को प्रतिदिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि इनमें से एक जाम आधे घंटे का लगता है तो सभी 62 स्थानों को मिलाकर 1860 मिनट तक दिल्लीवासी जाम में फंसे रहते हैं। व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने पिछले वर्ष के मुकाबले दो गुना ज्यादा अलर्ट और एडवाइजरी बढ़ाई हैं, लेकिन सुधार फिर भी कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। वह भी तब जब दिल्ली में लोग सबसे ज्यादा जाम की सूचना देते हैं। बताते चलें कि वर्ष 2022 में हर दिन करीब 64 जगहोें पर जाम लगता था।

दिल्ली यातायात पुलिस के वर्ष 2023 के डाटा से पता चला है कि दिल्ली में वर्ष 2023 में ट्रैफिक जाम की 22503 सूचनाएं मिलीं थीं। इस हिसाब से दिल्ली में हर रोज करीब 62 जगहों पर जाम लगता है। इस तरह वर्ष 2022 में जाम की 23500 सूचनाएं मिली थीं। इस हिसाब से हर रोज करीब 64 जगहों पर जाम लगता है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में जाम की सबसे ज्यादा सूचनाएं हेल्पलाइन के जरिए 9715 मिलीं थीं। एक्स के जरिए 6780, व्हाटसएप के जरिए 5831 और फेसबुक के जरिए 176 सूचनाएं मिली थीं।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में अपेक्षाकृत स्थिर रही है। 2021 में क्रमशः 4,195 और 2,617 शिकायतें प्राप्त हुईं। 2022 में ट्विटर के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या बढ़कर 7,884 हो गई, जबकि व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या घटकर 4,658 हो गई।

दिल्ली में लोग सबसे ज्यादा जाम होने की सूचना देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में फेसबुक के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या में काफी कमी आई है। 2021 में केवल 289 शिकायतें और 2022 में 239 शिकायतें प्राप्त हुईं। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या में भी पिछले कुछ वर्षों में कमी आई है। 2021 में 8,822 शिकायतें और 2022 में 10,719 शिकायतें प्राप्त हुईं।

ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या पिछले कुछ वर्षों में अपेक्षाकृत स्थिर रही है, 2023 में क्रमशः 6,780 और 5,832 शिकायतें प्राप्त हुईं। 2023 में केवल 176 शिकायतें प्राप्त हुईं। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या में भी पिछले कुछ वर्षों में कमी आई है, 31 दिसंबर, 2023 तक 9,715 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। हेल्पलाइन को कुल 17,337 शिकायतों के साथ सबसे अधिक शिकायतें मिलीं। ट्विटर और व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की संख्या क्रमश: 15,897 और 17,229 थी।

Suman Kaushik

Suman Kaushik

    Next Story