Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

Delhi Moon Rise Time Today: आसमान में छाई धुंध, क्या आज सुहागिनों को होगा चांद का दीदार?

Abhay updhyay
1 Nov 2023 9:19 AM GMT
Delhi Moon Rise Time Today: आसमान में छाई धुंध, क्या आज सुहागिनों को होगा चांद का दीदार?
x

आज सुहागिन महिलाओं का पर्व करवा चौथ मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है और पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस व्रत को रखती हैं। दिल्ली समेत देश की सभी महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहता है। लेकिन दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की वजह के धुंध की चादर छाई हुई है। जिसकी वजह से सभी के मन में एक सवाल आ रहा है कि क्या दिल्ली में आज चांद दिखेगा या नहीं।


दिल्ली का मौसम

दिल्ली में प्रदूषण की चादर तेजी से फैल रही है। कई इलाकों में हवा और भी ज्यादा जहरीली हो गई है। सफर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई रविवार से बहुत खराब श्रेणी में है। जो 309 दर्ज हुआ था। बुधवार को हवाएं उत्तर-पूर्वी व उत्तर दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

वहीं ठंड का मौसम भी आ गया है। दिन और रात में फर्क हो गया है। साथ ही ठंड की वजह से धंधु की चादर से आसमान घिरा हुआ है। सूरज भी साफ नहीं दिख रहा है। दिल्ली मौसम विभाग के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह और शाम का मौसम ठंडा रहने लगा है।


करवा चौथ 2023 पूजन मुहूर्त

एक नवंबर को करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त: सायं 05: 36 मिनट से सायं 06 : 54 मिनट तक

पूजन की कुल अवधि: एक घंटा 18 मिनट

करवा चौथ व्रत का समय 2023

पंचांग के अनुसार, करवा चौथ व्रत एक नवंबर को प्रातः 06:33 मिनट से आरंभ होकर चंद्रोदय तक रखा जाएगा। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 42 मिनट की है। ध्यान रहे कि करवा चौथ का व्रत चंद्रदर्शन के बाद उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही पारण किया जाता है।

करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन चांद निकलने का समय रात आठ बजकर 15 मिनट है। अलग-अलग शहरों में चंद्रदर्शन का समय अलग हो सकता है।


दिल्ली-एनसीआर में कब दिखेगा चांद

दिल्ली - 8 बजकर 15 मिनट पर

नोएडा - 8 बजकर 15 मिनट पर

अगर चांद न दिखे तो क्या करें सुहागिन महिलाएं

कई बार ऐसी स्थितियां कई जगहों पर आती हैं जब मौसम खराब होने के वजह से चांद नहीं दिख पाता है। तब पंचांग में दिए गए चंद्रोदय के टाइम पर आप चंद्रमा के निकलने की दिशा की तरफ मुंह करके अर्घ्य दे सकती हैं। ऐसे करने पर आपका व्रत अधूरा नहीं रहेगा। आपको किसी भी तरह का कोई दोष नहीं लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय शाम के आठ बजकर सात मिनट पर है।

Next Story