Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जलभराव की स्थिति को लेकर साधा निशाना, कहा- दिल्ली सरकार की लापरवाही का नतीजा दिल्ली वाले भुगत रहे हैं, नोएडा और गाजियाबाद में जलभराव से जाम

Neelu Keshari
20 Aug 2024 8:41 AM GMT
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जलभराव की स्थिति को लेकर साधा निशाना, कहा- दिल्ली सरकार की लापरवाही का नतीजा दिल्ली वाले भुगत रहे हैं, नोएडा और गाजियाबाद में जलभराव से जाम
x

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव हो गया और लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं दिल्ली के मशहूर मिंटो ब्रीज के नीचे फिर से जलभराव हो गया और एक ऑटो पूरी तरह से डूब गया। गनीमत रही कि ड्राइवर और सवारी की जान बच गई।

जलभराव की स्थिति को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की लापरवाही का नतीजा दिल्ली वाले भुगत रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार क्यों दिल्ली की जनता की जान की दुश्मन बनी है?

वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार से अपील करते हुए कहा कि मेरी दिल्ली सरकार से विनती है जितना मानसून का सीजन बचा है कम से कम उसके लिए सचेत हो जाओ। आपको तुरंत ऐसी जगहों की पहचान करके किसी को खड़ा किया जाना चाहिए जो लोगों को गहरे पानी में जाने से रोके। ताकि आगे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में सुबह से हुई लगातार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे कई जगहों पर लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

Next Story