
दिल्ली में जल सकंट को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, दिल्ली सरकार पर टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत का आरोप

नई दिल्ली। इस समय दिल्ली में भीषण गर्मी के कारण जल संकट की समस्या बनी हुई है। इसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आप पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ मटका फोड़ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि पानी के नाम पर जनता को धोखा दिया जा रहा है। गरीब लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। सरकारें आरोप-प्रत्यारोप का मजाक बना रही हैं। पहले से पानी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? सभी राजनीति करने में लगे हुए है। सभी टैंकर माफिया के साथ मिलीभगत की है।
इस बीच आप नेता आतिशी ने आज कहा कि सरकार पानी की बर्बादी रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। आतिशी ने दिल्ली के लोगों से पानी की बर्बादी को कम करने की भी अपील की क्योंकि भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण राष्ट्रीय राजधानी जल संकट से जूझ रही है।