Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

सीएम अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपासना शिविर के लिए होंगे रवाना, 10 दिन का है कोर्स

SaumyaV
16 Dec 2023 8:19 AM GMT
सीएम अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपासना शिविर के लिए होंगे रवाना, 10 दिन का है कोर्स
x

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 दिसंबर से विपासना शिविर में जा रहे हैं। यह 10 दिन का कोर्स है। जिसके लिए मुख्यमंत्री हर साल जाते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विपासना के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस बार 19 दिसंबर को विपासना के लिए रवाना होंगे। केजरीवाल हर साल विपासना का 10 दिनों का कोर्स करने जाते हैं। इस साल भी 19 से 30 दिसंबर तक विपासना में रहेंगे।

शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजन और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह 10 दिन के लिए विपासना मेडिटेशन कोर्स के लिए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद केजरीवाल दिल्ली से 19 दिसंबर को रवाना होंगे।

अभी तक मुख्यमंत्री ने बीते 10 सालों में देश के कई शहरों में जाकर विपासना कोर्स किया है। हर साल 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री इस कोर्स के लिए जाते हैं। विपासना एक प्राचीन भारतीय ध्यान तकनीक है।

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story