Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

भाजपा नेता विजय गोयल का दावा, 83 फीसदी लोगों ने कहा- सीएम केजरीवाल को दे देना चाहिए अपने पद से इस्तीफा |

SaumyaV
3 Dec 2023 10:06 AM GMT
भाजपा नेता विजय गोयल का दावा, 83 फीसदी लोगों ने कहा- सीएम केजरीवाल को दे देना चाहिए अपने पद से इस्तीफा |
x

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने लोक अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर जनमत संग्रह करवाया। विजय गोयल ने दावा किया कि जनमत संग्रह में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के अभियान के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने शनिवार को लोक अभियान के कार्यकर्ताओं के साथ राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर जनमत संग्रह करवाया। इसमें पूछा गया कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस जनमत संग्रह में 10 हजार लोगों ने अपनी राय दी। दावा है कि जनमत संग्रह में 83 फीसदी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

'मैं भी केजरीवाल' अभियान के तहत शनिवार को मंत्री आतिशी ने कालकाजी में डोर टू डोर कैंपेन चलाया। उन्होंने गोविन्दपुरी, कालकाजी में घर-घर जाकर लोगों से पूछा कि अगर झूठे केस के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है, तो क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए। इसके अलावा विधायक ऋतुराज झा ने किराड़ी, विधायक प्रमिला टोकस ने आरके पुरम, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर ने त्रिनगर सहित अन्य विधायकों ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों की राय जानी।

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story