Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

शोभा यात्रा में अरविंद केजरीवाल बोले- जब से दिल्ली में AAP की सरकार बनी है, तब से वाल्मीकि समाज के लिए कई निर्णय लिए हैं

Neelu Keshari
17 Oct 2024 12:39 PM GMT
शोभा यात्रा में अरविंद केजरीवाल बोले- जब से दिल्ली में AAP की सरकार बनी है, तब से वाल्मीकि समाज के लिए कई निर्णय लिए हैं
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार को भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर लाल किले में आयोजित शोभा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस पृथ्वी पर आज तक जितने भी कवि हुए हैं उनमें से सबसे बड़े कवि भगवान वाल्मीकि रहे जिन्होंने महान ग्रंथ रामायण की रचना की। भगवान वाल्मीकि के जीवन से हमें बहुत प्रेरणा मिलती है। जब से दिल्ली में AAP की सरकार बनी है, हमने एक के बाद एक कई सारे निर्णय वाल्मीकि समाज के लिए लिये हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि कल 600 से अधिक सफाई कर्मियों को पक्का किया गया। जब से हमारी सरकार सत्ता में आई है तब से अब तक कई हजार सफाई कर्मियों को पक्का किया जा चुका है। MCD में हमारी सरकार आने से पहले 6-6 महीने तक सफाई कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती थी। जब से MCD में हमारी सरकार आई है हर महीने के पहले हफ्ते में आपके बैंक खाते में आपकी तनख्वाह आ जाती है।

Next Story