Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

बार-बार रेप से गर्भवती हुई आठवीं कक्षा की छात्रा, पेट में दर्द उठने से चला पता, अब किशोरी का क्या होगा?

Tripada Dwivedi
24 July 2024 1:16 PM GMT
बार-बार रेप से गर्भवती हुई आठवीं कक्षा की छात्रा, पेट में दर्द उठने से चला पता, अब किशोरी का क्या होगा?
x

पलवल। यहां 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ पड़ोसी ने बार-बार रेप किया। इससे वह गर्भवती हो गई। इस घटना में दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल यह सवाल पैदा हो गया है कि किशोरी के गर्भ का समाधान क्या निकाला जाए।

सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। गांव के नजदीक जंगल में उसका घर था और वहीं पर वह रहते हैं। उसकी पत्नी की दिमागी संतुलन खराब है इसलिए वह घर पर नहीं रहती। वह भी किसी काम से बिहार गया हुआ था। दो महीने बाद वह जब घर लौटा तो उसकी बेटी बीमार मिली। उसने पेट में दर्द होने की बात कही। उसके बाद उसने बेटी को डॉक्टर को दिखाया। जांच में पता चला कि उसकी बेटी गर्भवती है।

महिलाओं ने पूछा तो उसकी बेटी ने डरते हुए बताया कि वह घर पर अकेली थी और कपड़े धो रही थी। उसी समय पड़ोस में रहने वाला पंकज आया और उसे डरा-धमका कर खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उस आदमी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने इसी का फायदा उठाकर कई बार उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Next Story