Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

अरविंद केजरीवाल को साजिशन जेल के अंदर रखने पर अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए: संजय सिंह

Neelu Keshari
14 Sep 2024 6:44 AM GMT
अरविंद केजरीवाल को साजिशन जेल के अंदर रखने पर अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए: संजय सिंह
x

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई के एक दिन बाद आज शनिवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए हमला किया है। उन्होंने भाजपा पर अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक करियर को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को साजिशन जेल के अंदर रखने पर अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए।

आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कल दिल्ली के लोकप्रिय सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में जमानत दे दी। जमानत के विवरण से यह स्पष्ट हो गया कि उनकी गिरफ्तारी पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की साजिश का हिस्सा थी। भाजपा का लक्ष्य अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक करियर को खत्म करना था। हालांकि, मैं अरविंद केजरीवाल को बधाई देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में आप एकजुट और दृढ़ बनी हुई है।

बता दें कि शुक्रवार शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद को दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे सर्शत जमानत दी है।

Next Story