Begin typing your search above and press return to search.
एनसीआर

हर घर तिरंगा अभियान में सवा दो लाख ध्वज लगाए जाएंगे

Sakshi Chauhan
9 Aug 2023 1:21 PM GMT
हर घर तिरंगा अभियान में सवा दो लाख ध्वज लगाए जाएंगे
x

हर घर तिरंगा अभियान के तहत नॉएडा में सवा दो लाख ध्वज लगाए जाएंगे यीडा-ग्रेनो प्राधिकरण की मुहिम में स्कूल, कॉलेज और आरडब्ल्यूए भी जुड़ेंगी और सीएसआर के तहत काॅरपोरेट कंपनियां की भी होगी भागीदारी....

ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रखते हुए हर घर तिरंगा अभियान में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सवा लाख राष्ट्रीय ध्वज बातें जायेंगे। जबकि यमुना प्राधिकरण एक लाख तिरंगा हर घर पहुंचाएगा। लोग इन्हें घरों, व्यापारिक संस्थान, निकाय पर लगाएंगे। दोनों प्राधिकरणों ने इसकी परियोजना तैयार करके उनके प्रबंधक को जिम्मेदारी बांट दी है।

अभियान को लेकर मंगलवार को यीडा के एसीईओ कपिल सिंह ने निर्भर अधिकारियों के साथ बैठक की। तो वही ग्रेनो प्राधिकरण में ओएसडी प्रोजेक्ट विशु राजा ने विभागाध्यक्षों के साथ बैठक ली। दोनों प्राधिकरणों की इस मुहिम में आरडब्ल्यूए, अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन, स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। पिछले साल आजादी के अमृत महोत्सव की तरह की यह कार्यक्रम संचालित होगा । शासन के दिशा निर्देश पर दोनों ही प्राधिकरण सीएसआर के तहत कारपोरेट घरानों और कंपनियों का साथ लेंगी और इनसे तिरंगा बनवाए जाएंगे।

ग्रेनो प्राधिकरण ओएसडी विशु राजा ने बताया कि सभी विभागों को जल्द से जल्द तिरंगा तैयार कराकर बंटवाने की जिम्मेदारी दे दी है। लोगों को घरों पर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। फ्लैक्स, होर्डिंग आदि के जरिए शहर भर में प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।और लोगो को जागरयक किया जायेगा। रोडवेज बसों, सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों, व्यापर प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी आदि जगहों पर भी तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, यमुना प्राधिकरण के एसीईओ कपिल सिंह ने बताया कि एक लाख तिरंगा यमुना एक्सप्रेसवे सहित वहा के बेस सोसाइटियों में लगवाए जाएंगे।

पिछली बार की तरह इस बार भी सरकार पुरे जोश से तैयारी करवा रही है जिसे की इस बार भी ये अभियान सफल रहे

Sakshi Chauhan

Sakshi Chauhan

    Next Story