Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने जकार्ता में ASEAN को किया संबोधित, बोले- "यह युद्ध का युग नहीं है"

SaumyaV
17 Nov 2023 5:52 AM GMT
राजनाथ सिंह ने जकार्ता में ASEAN को किया संबोधित, बोले- यह युद्ध का युग नहीं है
x

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जकार्ता में 10 देशों वाले आसियान और उसके कुछ संवाद साझेदारों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सिंह ने कहा कि दुनिया में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बातचीत और कूटनीति के महत्व को भी रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने दुनिया भर में भारत के संदेश की पुष्टि की कि यह युद्ध का युग नहीं है।

दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत की पृष्ठभूमि में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत वैश्विक मानदंडों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जल में नौवहन, हवाई उड़ान और निर्बाध वैध वाणिज्य की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Story