Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

मुंबई पुलिस ने शनिवार को छोटा राजन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया

Sakshi Chauhan
7 Oct 2023 12:25 PM GMT
मुंबई पुलिस ने शनिवार को छोटा राजन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
x

मुंबई पुलिस ने शनिवार को छोटा राजन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 28 सालों से सूरत से फरार चल रहा था। आरोपी पर साल 1994 में डकैती का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान 59 वर्षीय साबिर बरकतअली लखानी के तौर पर की गई है, जो एंटॉप हिल इलाके का निवासी है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, '1994 में छोटा राजन गैंग का सदस्य और उसके अन्य 4 साथियों को सिंधी कैंप रियल एस्टेट ब्रोकर के कार्यालय से डकैती के मकसद से हथियार ले जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान उनलोगों ने भी अपराध शाखा के अधिकारियों पर हमला किया था।'

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 399 (डकैती की साजिश रचने), 307 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। स्थानीय अदालत ने आरोपियों को पांच साल की सजा सुनाई थी। पांच में से तीन आरोपियों की मौत पुलिस एनकाउंटर में हो गई थी, लेकिन लखानी और एक अन्य आरोपी 1995 में फरार होने में कामयाब हुआ था, जिसके बाद अदालत ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया था।

एक खुफिया सूचना के तहत अपराध शाखा को लखानी के सूरत में होने की जानकारी मिली थी। लखानी के खिलाफ गुजरात समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाश छोटा राजन अभी भी दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है।

Sakshi Chauhan

Sakshi Chauhan

    Next Story