Begin typing your search above and press return to search.
Photos / Videos

एकता कपूर को 'टेलीविज़न क्वीन' क्यों कहा जाता है?

Shivam Saini
6 July 2023 10:30 AM GMT
एकता कपूर को टेलीविज़न क्वीन क्यों कहा जाता है?
x

बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र-शोभा कपूर की लाड़ली एकता कपूर को 'टेलीविजन क्वीन' के नाम से जाना जाता है। एकता कपूर कई सुपरहिट फिल्में और टीवी शो बना चुकी हैं।


एकता कपूर आज अपना खास दिन 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एकता कपूर आज अपने काम के दम पर इंडस्ट्री में जाती हैं।


करीब 25 साल पहले उन्होंने सीरियल 'मानो या ना मानो' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था और तब से लेकर अब तक कई सुपरहिट हिट शो दे चुकी हैं।


एकता ने 15 साल की उम्र में विज्ञापन और फीचर फिल्म निर्माता कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें फ़िल्में और शो बनाने में रुचि थी इसलिए उन्होंने निर्माता बनने का फैसला किया।


एकता कपूर एक टेलीविज़न और फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की मालिक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 1994 में की थी।


पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित निर्माता एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक हैं।


एकता कपूर की टेलीविजन की दुनिया में पहली क्रांति सीरियल 'सास भी कभी बहू थी' से हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'कहीं तो होगा' और 'कुटुम्ब' जैसे सीरियल्स के जरिए टीवी इंडस्ट्री में क्रांति ला दी।

Shivam Saini

Shivam Saini

    Next Story