Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा, BJP का थामा दामन

SaumyaV
14 Feb 2024 6:45 AM GMT
लाल बहादुर शास्त्री के पोते ने कांग्रेस को कहा अलविदा, BJP का थामा दामन
x

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। वहीं उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कांग्रेस से इस्तीफे की जानकारी दी है।

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री खरगे जी! आदरणीय महोदय, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देता हूं।"

अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है।

भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद विभाकर शास्त्री ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


Next Story