Begin typing your search above and press return to search.
India News

कार्यकर्ता नेता की पूंजी है इसे संजोकर रखना है : सत्येंद्र सिसोदिया

Varta24Bureau
19 March 2025 5:32 PM IST
कार्यकर्ता नेता की पूंजी है इसे संजोकर रखना है : सत्येंद्र सिसोदिया
x

-भाजपा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल के विधिवत कार्यालय पधारने एवं पद भार ग्रहण करने से पूर्व हवन एवं पद भार ग्रहण समारोह किया संपन्न

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल के प्रथम आगमन एवं पद भार ग्रहण समारोह का आयोजन 19 मार्च को भाजपा महानगर गाजियाबाद मुख्यालय, नेहरू नगर में किया गया। इस अवसर पर 11 ब्राह्मण के मंत्रोपचार के साथ हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। सभी आगंतुकों का स्वागत पटका पहनाकर किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने विधिवत रूप से मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया।

सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन की शक्ति से ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता है। मयंक गोयल जी का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में भाजपा महानगर गाजियाबाद और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा भाजपा संगठन एक कार्यकर्ता परिवार के रूप में काम करता है यहां कार्यकर्ता की ही ताजपोशी होती है अन्य दलों की तरह परिवारिक व्यक्ति विशेष की नहीं। नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष बने मयंक गोयल की पहचान भाजपा में समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में है। निश्चित रूप से वे अपने नेतृत्व में संगठन के सभी आयामों में गाजियाबाद संगठन की अव्वल दर्जे की पहचान स्थापित करेंगे।

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और नेतृत्व का मजबूत होना बहुत जरूरी है। मयंक गोयल एक कर्मठ कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में गाजियाबाद संगठन और अधिक प्रभावशाली बनेगा। मैं उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

संजीव शर्मा, सदर विधायक एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मैंने खुद महानगर अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, और मुझे पता है कि यह पद संगठन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है। नव निर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल अपनी कार्यशैली और अनुभव से इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा गाजियाबाद में और अधिक मजबूत होगी और संगठन का विस्तार होगा।

अजीत पाल त्यागी, विधायक, मुरादनगर ने कहा कि गाजियाबाद महानगर भाजपा के नए अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल जी की नियुक्ति पार्टी के लिए एक सकारात्मक निर्णय है। उनके संगठनात्मक कौशल और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।

इस दौरान बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल, कृषक समाज नेता कृष्ण वीर चौधरी, सरदार एसपी सिंह, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा, गोपाल अग्रवाल, बॉबी त्यागी,राजेश सिंह, संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, धीरज शर्मा, संजय झा, गुंजन शर्मा, संजय कांत शर्मा, संजय रावत, संजीव चौधरी, दिवाकर सिंघल,सुरेन्द्र नागर, संदीप वर्मा, गौरव चोपड़ा, अश्वनी शर्मा, अमित भारद्वाज, उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह,प्रिया प्रियदर्शिनी, मीना भंडारी, पूनम कौशिक, अमृता सिंह, अनीता शर्मा, शीतल चौधरी, पूनम सिंह।

Next Story