
- Home
- /
- India News
- /
- संविधान गौरव अभियान की...
संविधान गौरव अभियान की शुरुआत नागरिक जागरूकता के लिए अहम पहल -कांता कर्दम

-संविधान न केवल भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकों में संविधान के प्रति जागरूकता और गौरव की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से "संविधान गौरव अभियान" की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य भारत के संविधान की गरिमा, मूल अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति आम जनता को जागरूक करना है।
भाजपा महानगर द्वारा गाजियाबाद के विजयनगर स्थित उत्सव भवन में संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश की उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी कांता कर्दम ने भाग लिया। कांता कर्दम ने कहा कि संविधान भारत की एकता और अखंडता का प्रतीक है और यह हर नागरिक के अधिकारों और दायित्वों का आधार भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा समर्थित सरकारों ने संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सम्मान के लिए हमेशा प्राथमिकता से कार्य किया है।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने बाबा साहब का सम्मान नहीं किया और 11 बार संविधान में बदलाव किया, वही आज संविधान की रक्षा की दुहाई दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महानगर की ओर से कांता कर्दम का बुके और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता बलदेव राज शर्मा, पूर्व मेयर आशा शर्मा, डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर संयोजक प्रदीप चौहान, महामंत्री सुशील गौतम और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।