Begin typing your search above and press return to search.
India News

महापौर ने की विजय नगर जॉन के सुपरवाइजरों के साथ बैठक, रेहड़ी-पटरी को व्यवस्थित करने के दिए आदेश

Varta24Bureau
23 April 2025 6:42 PM IST
महापौर ने की विजय नगर जॉन के सुपरवाइजरों के साथ बैठक, रेहड़ी-पटरी को व्यवस्थित करने के दिए आदेश
x
पेट बाजार व रेहड़ी पटरी, ठेले, और खोके फैलाते हैं गंदगी- महापौर

गाजियाबद। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। महापौर और नगर आयुक्त भी शहर में पेट बाजार, रेहड़ी ठेला, पटरी को व्यवस्थित करने पर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में महापौर सुनीता दयाल ने आज विजय नगर के सुपरवाइजरों के साथ बैठक की है, जिसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सुपरवाइजरों को दिए आदेश

महापौर सुनीता दयाल ने सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की है, जिसमें सभी को बताया गया है कि वार्डो में लग रही ठेले, रेहड़ी, पटरी और पेट बाजारों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से खड़े होने के कारण शहर गंदा दिखता है और ट्रैफिक की परेशानी भी होती है। इस लिए सभी ठियों को व्यवस्थित किया जाना है, जिसमें आपकी भूमिका सर्व प्रथम है। आप अपने-अपने वार्डो में सभी ठियों को सड़क से पीछे करवाएं और सुंदर करवाएं, जिसके लिए पूरा नगर निगम आपके साथ है। पेट बाजार व ठेले कूड़ा उसी स्थान पर छोड़ जाते हैं या नाले में डाल देते हैं, जिसके कारण नगर निगम का कार्य बढ़ता है और नाले जाम हो जाते हैं। साथ ही पिन्नियां सड़कों पर उड़ती हैं, जो शहर हित में बहुत गलत है। इसलिए सभी सुपरवाइजर अपने वार्डो को साफ सुंदर और व्यवस्थित करें।

रेहड़ी-पटरी वालों से की अपील

साथ ही महापौर सुनीता दयाल ने भी सभी शहर में ठेले, रेहड़ी, पटरी और पेट बाजार वालों से अपील की गई कि आप जहां खड़े होते हैं, वहीं कूड़ा डाल जाते हैं, जिस कारण शहर गंदा होता है। इस लिए अपने ठियों पर डस्टबिन रखें और कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों या व्यवस्थित स्थान पर ही डालें।

Next Story