Begin typing your search above and press return to search.
India News

गाजियाबाद के सांसद और नेताओं ने दिल्ली के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया जनसंवाद

Nandani Shukla
31 Jan 2025 7:40 PM IST
गाजियाबाद के सांसद और नेताओं ने दिल्ली के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए किया जनसंवाद
x

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग के आह्वान और भाजपा महानगर अध्यक्ष, सदर विधायक एवं प्रभारी दिल्ली मोती नगर विधानसभा संजीव शर्मा, मुरादनगर विधानसभा विधायक एवं प्रभारी रिठाला विधानसभा दिल्ली अजीत पाल त्यागी के परिश्रम की पराकाष्ठा से प्रेरित होकर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने नवीन शाहदरा दिल्ली की रोहताश नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक जितेन्द्र महाजन की जीत का जिम्मा उठाया। उन्होंने अपनी टीम के साथ घर-घर संपर्क, जनसंवाद और क्षेत्र भ्रमण करते हुए पीएम मोदी के संकल्प पत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया।

दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार मोदी की दरकार के नारे के साथ भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के लिए आज रोहताश नगर पहुंचे प्रदीप चौधरी। पंडित अशोक भारतीय, सौरभ यादव, अमित रंजन और सोनू भाटी के साथ उन्हें रोहताश नगर विधानसभा के केंद्रीय चुनाव प्रभारी संजय कुमार द्वारा तीन चुनौतीपूर्ण बूथ 18, 19 और 20 का आबंटन किया गया और कमान सौंपी गई। प्रदीप चौधरी ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र महाजन को भारी वोटों से जिताएं, विशेषकर बूथ बूथ पर मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर महिला समृद्धि योजना के तहत मोदी जी की गारंटी के अनुसार 2500 रुपए प्रति माह देने का प्रमाण पत्र महिलाओं को सौंपें।

इस दौरान दिल्ली मंडल संगठन की ओर से अध्यक्ष संजय पांचाल, महामंत्री पंकज गुप्ता और प्रवीण सिंघल भी मौजूद रहे। प्रचार के दौरान स्थानीय महिलाओं ने कहा कि इस बार न सिर्फ रोहताश नगर, बल्कि सम्पूर्ण दिल्ली क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, ईमानदारी से विकास और समृद्धि के आधार पर जनता भाजपा प्रत्याशियों को ही जिताने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा-आप-दा केवल झूठे वादे करती है, झूठे जुमलों की सरकार है। इन्होंने पंजाब की महिलाओं से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए। दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार, मोदी की गारंटी पर ही दिल्ली की जनता वोट करेगी।

Next Story