Begin typing your search above and press return to search.
Bollywood

खरगे का पीएम पर तंज! कहा- मंगलसूत्र चोरी की बात कही थी, अब वह सच हो गई, जानें ऐसा क्यों कहा ?

Varta24 Desk
5 March 2025 5:54 PM IST
खरगे का पीएम पर तंज! कहा- मंगलसूत्र चोरी की बात कही थी, अब वह सच हो गई, जानें ऐसा क्यों कहा ?
x

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। यही नहीं खरगे ने कुछ रिपोर्ट का हवाला दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाए सोना गिरवी रखकर लोन ले रहीं हैं। इस दौरान खरगे ने पीएम का एक बयान भी याद दिलाया।

मध्यम वर्ग के परिवार अब अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ

बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आपका मंगलसूत्र वाला बयान सच साबित हो रहा है, क्योंकि देश में महिलाएं अपने गहने गिरवी रखने के लिए मजबूर हो रही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि 2019 से 2024 के बीच चार करोड़ महिलाओं ने अपना सोना गिरवी रखकर 4.7 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया। उन्होंने कहा कि 2024 में महिलाओं की तरफ से लिए गए कुल कर्ज में से 38 फीसदी गोल्ड लोन के जरिए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत इतनी खराब कर दी है कि दोपहिया वाहन खरीदने वाले मध्यम वर्ग के परिवार अब अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। बढ़ते कर्ज को देखते हुए दोपहिया वाहन फाइनेंसर 2019 के बाद पहली बार कर्ज देने में कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 75 फीसदी लोग लोन लेकर दोपहिया वाहन खरीदते हैं ताकि धीरे-धीरे उसे चुका सकें,लेकिन वित्तीय संकट इतना गंभीर है कि पिछले साल की तुलना में सितंबर 2024 तक करीब 2 लाख करोड़ रुपये का लोन अभी भी बकाया है, जिसमें एक साल में 40,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। खरगे ने कहा कि फरवरी 2025 में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 6 फीसदी की गिरावट आई है।

दरअसल, खरगे ने एक्स पर पोस्ट में कहा, नरेंद्र मोदी जी, आपने मंगलसूत्र चोरी की बात कही थी। अब वह सच हो गई है। आपके राज में महिलाओं को अपने सोने के गहने गिरवी रखने पर मजबूर होना पड़ा है। पहले आपने नोटबंदी करके महिलाओं के 'स्त्री-धन' को गायब कर दिया, अब महंगाई और घरेलू बचत में कमी के कारण उन्हें अपनी सबसे कीमती चीज यानी अपने आभूषण गिरवी रखने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Next Story