Begin typing your search above and press return to search.
हेल्थ एंड फिटनेस

विटामिन डी हमारे लिए हैं बेहद फायदेमंद: जानिए इसकी कमी से हम किन खतरों में पड़ सकते हैं

Tripada Dwivedi
21 Sep 2024 12:36 PM GMT
विटामिन डी हमारे लिए हैं बेहद फायदेमंद: जानिए इसकी कमी से हम किन खतरों में पड़ सकते हैं
x

वैसे तो हमारे शरीर को सही ढंग से चलाने के लिए हमे बहुत सारे न्यूट्रिशन और विटामिनों की जरूरत पड़ती है लेकिन विटामिन डी एक ऐसी विटामिन है जिसकी कमी से हमारे शरीर पर काफी मात्रा में बुरा असर पड़ता है।

विटामिन डी अकेले हमारे शरीर के बहुत से कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती है। इसकी उचित मात्रा हमारी मांसपेशियों और नसों को स्वस्थ रखती हैं और साथ ही साथ यह हमारी हड्डियों में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित कर उसे मजबूत बनाती है। इसके लाभों की एक लंबी लिस्ट गिनाई जा सकती है। सूर्य की किरणों से प्राप्त होने के कारण इसे सनसाइन विटामिन भी कहा जाता है। आइये इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लेते हैं और साथ ही साथ यह भी जान लेते हैं कि यह हमारे लिए क्यों जरूरी है, इसकी कमी से हम किन-किन खतरों में पड़ सकते हैं और इससे बचने के उपाय क्या-क्या हैं।

विटामिन डी जरूरी क्यों है।

यह हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत रहने पर हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में मदद मिलती है।

इस तरह यह रोगों से हमारी रक्षा करता है।

यह हमे वाइरल इन्फेक्शन से बचाता है।

शरीर में अनायास होने वाली सूजन से बचाता है।

किडनी को मजबूत बनाता है और इसे बीमारियों से दूर रखता है।

हमारे फेफड़ों को स्वस्थ रखता है और अस्थमा जैसी बीमारियों के संकेत कम करता है।

लिवर और हृदय को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

हमारी हड्डियों के पूर्ण विकास में सहायता करता है और लीगामेंट्स को भी मजबूत बनाता है।

यह कैंसर के खतरे को कम करता है।

विटामिन डी की कमी से हमे किन-किन रोगों का खतरा है

इसकी कमी से कैंसर की बीमारी बढ्ने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

बच्चों में इसकी कमी से रिकेट्स नामक बीमारी हो जाती है।

हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती हैं।

हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है।

उम्रदार लोगों को इसकी कमी से पैरों और मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों में दर्द होने लगता है।

शरीर से पसीना अधिक निकलने लगता है और डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

दांत कमजोर हो सकते हैं।

हाइ ब्लड प्रेशर का स्तर काफी बढ़ सकता है।

शरीर में कमजोरी, आलस और थकान होने लगती है।

कमी को दूर करने वाले फूड

इसकी कमी को दूर करने के लिए बहुत सारे फूड उपलब्ध हैं लेकिन यह हमे सूर्य की किरणों के संपर्क में रहने पर अधिक और उचित मात्रा में प्राप्त हो सकती है। अगर सूर्य के संपर्क में आने से आपको किसी प्रकार की समस्या या परेशानी है तो आप इन सारे फूड्स के जरिए भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

सर्वप्रथम सूर्य की रोशनी में प्रतिदिन 10-15 मिनटों तक टहलना चाहिए। (दोपहर के समय) दूध पीना बेहद जरूरी है।

मशरूम खा सकते हैं, गाय के दूध की दही, बादाम और दूध, नारंगी का जूस, ओट्स या दलिया आदि के सेवन से विटामिन डी की पूर्ति की जा सकती है।

Next Story