Begin typing your search above and press return to search.
हेल्थ एंड फिटनेस

सुबह उठते ही ठंडा पानी पीएं या गरम? जानें कैसे पानी कई रोगों का इलाज है

Tripada Dwivedi
2 Aug 2024 8:08 AM GMT
सुबह उठते ही ठंडा पानी पीएं या गरम? जानें कैसे पानी कई रोगों का इलाज है
x

अगर आप सुबह के समय पानी को पी रहें हैं तो ध्यान रखें कि यह गुनगुना होना चाहिए। सुबह के समय पानी पीने के कई लाभ होते हैं जो आज हम आपको बताएंगे।

गुनगुने पानी का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

सुबह होते ही सभी की निगाहें चाय या कॉफी ढ़ूंढ़ने लगती हैं। भले ही सुबह के समय खाली पेट चाय पीने के दिक्कतें हों। यह आदत हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाती है लेकिन अगर हम सभी अपनी इस हैबिट में चाय को पानी से रिप्लेस कर दें तो कुछ ही दिन में इसके लाभ आपकी शक्ल पर दिखने लगेंगे। लेकिन अगर आप सुबह के समय पानी पी रहें हैं तो ध्यान रखें कि यह गुनगुना होना चाहिए। सुबह के समय गुनगुना पानी पीने के कई लाभ होते हैं जो आज हम आपको बताएंगे।

पेट नहीं करेगा परेशान:- गुनगुने पानी का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। गुनगुने पानी को आप एक के स्थान पर दो गिलास भी पी लेंगे तो यह आपको नुकसान नहीं करेगा बल्कि यह आपके पेट को एकदम साफ कर देगा। इससे आपकी कब्ज की समस्या भी दूर हो जाएगी।

वजन कम करने का सबसे सस्ता उपाय:- आज की जीवन शैली (लाइफ स्टाइल) में अधिकतर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं। इसे नियंत्रित (मेंटेन) करने या कम करने के लिए लोग दवाओं और जिम के चक्कर में पड़ जाते हैं लेकिन अगर अधिक वजन के लोग गुनगुना पानी पीना शुरू कर देंगे तो उनका वेट कम होने लगेगा। गर्म पानी से पाचन ठीक होता है जो अनचाहे मोटापा को दूर रखता है। वहीं अगर आप गुनगुने पानी में नींबू और शहद या शुद्ध गुड मिला के पिएंगे तो यह कहीं अधिक असर करेगा।

खून की रफ्तार रहेगी बरकरार:- ब्लड सर्कुलेशन अगर शरीर में सही नहीं है तो आपको जल्द ही बीमारी अपना शिकार बना लेंगी। इस समस्या को भी गुनगुने पानी से दूर रखा जा सकता है। गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। जिससे खून की रफ्तार सही से बनी रहती है।

सेहत के साथ सौंदर्य का भी ध्यान:- सेहतमंद शरीर के साथ सौंदर्य कौन नहीं चाहेगा। दमकता चेहरा आपके हेल्दी होने का सबूत माना जाता है। गुनगुने पानी को अपने रूटीन में शामिल करने से आपके चेहरे की चमक भी बढ़ाती है। चेहरे पर होने वाली ज्यादातर समस्याएं पेट में दिक्कतों के चलते होती हैं। गुनगुना पानी पेट के रोगों से निजात दिलाता है।

निकालेगा कफ:- गुनगुने पानी के कई फायदे होते हैं। नियमित गर्म पानी पीने से कफ नहीं जमता। गुनगुना पानी गला ठीक रखता है। इसके साथ ही यह बदलते मौसम से शरीर को बचाने में भी मदद करता है।

Next Story