Begin typing your search above and press return to search.
हेल्थ एंड फिटनेस

मच्छर भगाने के अचूक घरेलू उपाय

Tripada Dwivedi
22 July 2024 9:40 AM GMT
मच्छर भगाने के अचूक घरेलू उपाय
x

मच्छरों को भगाने के लिये यदि आप केमिकल मोस्कीटो रिपेलेंट जलाते हैं तो उससे मच्छर तो भागते हैं लेकिन आप उसके भयानक नुकसानों से बच नहीं सकते।

कैमिकल मोस्कीटो रिपेलेंट के नुक्सान:-

1) अधिकतर chemical mosquito repellents (रासायनिक मच्छर विकर्षक) उत्पादों में DEET (N.N- Diethyl-meta-toluamide) नामक केमिकल का उपयोग किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है।

2) इसके उपयोग से त्वचा में उत्तेजना व चकत्ते, होठों में जलन व सुन्नपन, मिचली, सिरदर्द, चक्कर आना, एकाग्र होने में कठिनाई आदि समस्याएँ पैदा होती हैं।

3) अमेरिका की ‘एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एजेंसी’ (EPA) के अनुसार DEET के लगातार उपयोग से मस्तिष्क तथा अन्य अंगों को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है।

4) दमा आदि श्वास से संबंधित एवं अन्य गम्भीर बीमारियाँ भी होने की सम्भावना रहती है।अतः सावधान।

मच्छर भगाने के घरेलु उपाय:-

केमिकल के जहरीले दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रस्तुत है कुछ सरल घरेलु प्रयोग।

घर पर बनाये मच्छर विकर्षक:- आप मोस्कीटो रिपेलेंट की शीशी में तरल केमिकल की जगह पर 45 मिली तारपीन का तेल भर दें। शीशी पूरी न भरें। इसमें 1 से 2 ग्राम भीमसेनी कपूर चूर्ण डाल दें और अच्छी तरह घोल लें। शुद्ध रवेदार (Crystalline) या चूर्ण रूप भीमसेनी कपूर का ही प्रयोग करें, अन्य कपूर का नहीं।

रासायनिक (केमिकल) मोस्कीटो रिपेलेंट की विभिन्न हानियों से बचने हेतु इस प्राकृतिक मच्छर विकर्षक को आजमाकर देखें। इसको और भी प्रभावशाली एवं खुशबूदार बनाना हो तो इसमें सिट्रोनेला (citronella), गुलमेंहदी (rosemary), नीम, तुलसी, लैवेंडर (lavender), पिपरमेंट (peppermint), गेंदा आदि सुगंधित वानस्पतिक तेलों का सूक्ष्म मात्रा में प्रयोग कर मच्छर भगाने के साथ अन्य अनेक स्वास्थ्य सम्बंधी व आध्यात्मिक विशेष लाभ उठाये जा सकते हैं। इससे केमिकल से तो बचेंगे, साथ ही पुण्यमयी तुलसी के लाभों का भी आपको फायदा मिलेगा।

अगर ऐसे निर्दोष उपायों से पूरा लाभ न मिले तो आप मच्छरदानी का उपयोग करिये लेकिन केमिकल मोस्कीटो रिपेलेंट का उपयोग कभी मत कीजिये।

नीम्बू और लौंग:- बड़े पके नीम्बू को काटकर उसके आधे भाग में एक दर्जन लौंग खोसकर अपने बिस्तर के पास रखिये। मच्छर आपको नहीं काटेंगे।

संतरे के छिलके:- संतरे खाने के बाद उनके छिलकों को फेके नहीं, उन्हें धूप में सुखा लें। सूखे छिलकों को कोयले के साथ सुलगाने से मच्छर भाग जाते हैं।

तुलसी के पत्ते:- अगर आप सोते समय तुलसी के पत्तों का रस शरीर पर लगायें तो इसके लगाने पर आपको मच्छर नहीं काटेंगे।

लौंग का तेल:- अगर नारियल तेल में लौंग का तेल मिलाकर त्वचा पर लगाया जाय तो इसके लगाने से मच्छर पास नहीं आते है।

गेंदे के फूल:- घर के चारों तरफ गेंदे के फूल लगाएं। इसके लगाने से मच्छर फुर्र हो जाएंगे।

सभी अपने-अपने घर में तुलसी अवश्य लगाएं।

Next Story