Begin typing your search above and press return to search.
हेल्थ एंड फिटनेस

घुटनों का दर्द, कैसे दर्द से पाए निजाद

Tripada Dwivedi
2 Sep 2024 12:45 PM GMT
घुटनों का दर्द, कैसे दर्द से पाए निजाद
x

घुटनों का दर्द बहुत ही पीड़ादायक होता है और यह आपको चलने-फिरने में भी असमर्थ कर देता है। यदि आपका वजन अधिक हो या आप वृद्धावस्था में हों तो घुटनों का दर्द और भी कष्टदायक हो जाता है।

यह बात कम ही लोग जानते हैं कि कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से घुटनों के दर्द की इस कष्ट से छुटकारा पाया जा सकता है।

यदि आप निम्नलिखित कारणों से घुटनों के दर्द से पीड़ित है:-

घुटनों की मांसपेशियो में खून का दौरा सही नहीं होना।

घुटनों की मांसपेशियो में खिंचाव या तनाव होना।

मांसपेशियो में किसी भी तरह की चोट का प्रभाव।

पांच घरेलू उपाय आपको घुटनों के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं।

घुटनों के दर्द के उपाय:-

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच पीसी हुई चीनी, या बूरा या शहद

1 चुटकी चूना (जो पान में लगा कर खाया जाता है)

आवश्यकतानुसार पानी

इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिय, एक लाल रंग का गाढ़ा पेस्ट बन जाएगा।

यह पेस्ट कैसे प्रयोग करें:-

सोने से पहले यह पेस्ट अपने घुटनों पे लगाइए। इसे सारी रात घुटनों पे लगा रहने दीजिये। सुबह साधारण पानी से धो लीजिये। कुछ दिनों तक नियमित इसका प्रयोग करने से सूजन, खिंचाव, चोट आदि के कारण होने वाला घुटनों का दर्द पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

एक छोटा चम्मच सोंठ का पाउडर लीजिये और इसमें थोडा सरसों का तेल मिलाइए। इसे अच्छी तरह मिला कर गाड़ा पेस्ट बना लीजिये। इसे अपने घुटनों पर मलिए। इसका प्रयोग आप दिन या रात में कभी भी कर सकते हैं। कुछ घंटों बाद इसे धो लीजिये। यह प्रयोग करने से आपको घुटनों के दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

4-5 बादाम

5-6 साबुत काली मिर्च

10 मुनक्का

6-7 अखरोट

प्रयोग:- इन सभी चीज़ों को एक साथ मिलाकर खाएं और साथ में गर्म दूध पीयें। कुछ दिन तक यह प्रयोग नियमित करने से आपको घुटनों के दर्द में आराम मिलेगा।

खजूर विटामिन ए, बी, सी, आयरन व फोस्फोरस का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। इसलिए खजूर घुटनों के दर्द सहित सभी प्रकार के जोड़ों के दर्द के लिए बहुत असरकारक है।

प्रयोग:- एक कप पानी में 7-8 खजूर रात भर भिगोयें। सुबह खाली पेट ये खजूर खाएं और जिस पानी में खजूर भिगोये थे, वो पानी भी पियें। ऐसा करने से घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, और घुटनों के दर्द में बहुत लाभ मिलता है।

नारियल भी घुटनों के दर्द के लिए बहुत अच्छी औषधि है।

नारियल का प्रयोग:- नियमित सूखा नारियल खाएं, नारियल का दूध पियें, घुटनों पर दिन में दो बार नारियल के तेल की मालिश करें। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिलेगी।

Next Story