Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' से साई पल्लवी के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म में अब इस एक्ट्रेस की एंट्री पक्की मानी जा रही है।

Kanishka Chaturvedi
7 Feb 2024 12:28 PM IST
नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण से साई पल्लवी के बाहर होने की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म में अब इस एक्ट्रेस की एंट्री पक्की मानी जा रही है।
x

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि साउथ के सुपरस्टार इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। तो वहीं रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा सकते हैं। माता सीता के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना गया है। लेकिन अब इसी बीच माता सीता के लिए एक नई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साई पल्लवी का फिल्म से पत्ता कट सकता है और इस एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है।





साई पल्लवी का फिल्म से कटा पत्ता!

रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। फिल्म से सनी देओल से लेकर विजय सेतुपति तक का नाम जुड़ चुका है। अभी तक माता सीता के लिए साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी की जगह अब जाह्नवी कपूर की की इस फिल्म में एंट्री हो सकती हैं। जाह्नवी कपूर को माता सीता के रोल में फिल्म में नजर आने वाली हैं। जाह्नवी कपूर की एंट्री के बाद फिल्म की स्टारकास्ट में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने अभी तक स्टारकास्ट को लेकर कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। मेकर्स की तरफ से स्टारकास्ट की घोषणा का हर किसी को इंतजार है।

Next Story