Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Tripada Dwivedi
12 Sep 2024 12:27 PM GMT
x
मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी है। 11 सितंबर, बुधवार की सुबह 9 बजे अनिल ने अपनी बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि अनिल काफी परेशान थे और साथ ही वह बीमार भी थे। मलाइका के पिता अनिल ने अपनी मौत से पहले अपनी दोनों बेटी मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा से बात की थी। उन्होंने अपनी जिंदगी से तंग आने की बात भी बताई थी।
अनिल मेहता के सुसाइड के बाद डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था जिसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार अनिल की मौत शरीर में बहुत सारी चोटें लगने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मलाइका अरोड़ा के परिवार को अनिल मेहता का पार्थिव शरीर लौटा दिया गया था। आज उनका अंतिम संस्कार हो गया।
Tripada Dwivedi
Next Story