Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

मुदस्सर खान के वेडिंग रिसेप्शन में सादगी भरे अंदाज में शामिल हुए सलमान खान

SaumyaV
3 Dec 2023 10:34 AM GMT
मुदस्सर खान के वेडिंग रिसेप्शन में सादगी भरे अंदाज में शामिल हुए सलमान खान
x

सलमान खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पड़े सितारों में से एक हैं। करोड़ों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। हालांकि, अभिनेता अपने सादगी की वजह से काफी मशहूर हैं। हाल ही में सलमान ने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान के रिसेप्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुदस्सर ने समारोह से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेता उन्हें गले लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

शादी में पहुंचे सलमान काली शर्ट और डेनिम पैंट में नजर आए। मुदस्सर ने भी इस उपस्थिति के लिए अभिनेता का आभार जताया है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "वह पल जो हमेशा मेरे दिल में रहेगा... धन्यवाद सर।" अभिनेता की सादगी की उनके फैंस भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि मुदस्सर ने सलमान के साथ 'दबंग', 'बॉडीगार्ड' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में काम किया है। मुदस्सर ने हाल ही में रिया किशनचंदानी के साथ शादी की है। नवविवाहित जोड़े मुदस्सर और रिया ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह की झलकियां साझा कीं।

मुदस्सर ने अपना आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "अल्हम्दुलिल्लाह, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की रिया किशनचंदानी से शादी। हमारे सभी दोस्तों और प्रियजनों के समर्थन और प्यार के लिए हम दोनों के परिवारों की ओर से धन्यवाद। दुआ में याद रखना।”

सलमान की बात करें तो वे हाल ही में 'टाइगर 3' में नजर आए थे। फिल्म को दिवाली के दिन रिलीज किया गया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में असफल साबित हुई है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की अगली स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह फिल्म 2024 में शुरू होने वाली है।सलमान की बात करें तो वे हाल ही में 'टाइगर 3' में नजर आए थे। फिल्म को दिवाली के दिन रिलीज किया गया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की है। यह फिल्म अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में असफल साबित हुई है। फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की अगली स्पाई यूनिवर्स की फिल्म टाइगर वर्सेस पठान को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह फिल्म 2024 में शुरू होने वाली है।

Next Story