Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के संग की सगाई, नागार्जुन ने अपनी बहू का परिवार में किया स्वागत

Tripada Dwivedi
8 Aug 2024 12:28 PM GMT
नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला के संग की सगाई, नागार्जुन ने अपनी बहू का परिवार में किया स्वागत
x

नई दिल्ली। अभिनेता नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से आज सगाई कर ली है। नागा ने अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है। इस सगाई की जानकारी खुद नागार्जुन ने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। नागार्जुन ने नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई शोभिता धुलिपाला से करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आज सुबह 9:42 बजे हुई। हमें शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। कपल को बधाई। मैं उनके सुखी जीवन की कामना करता हूं। अनंत प्रेम की शुरुआत।

बता दें कि शोभिता के संग नागा चैतन्य की ये दूसरी शादी है। इससे पहले नागा चैतन्य की शादी सामंथा रूथ प्रभु से हुई थी। इनकी शादी 2017 में हुई थी लेकिन साल 2021 में दोनों अलग हो गए। उन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। सामंथा-नागा चैतन्य की शादी केवल 4 साल तक ही चल पाई थी।

Next Story