Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

Mona Singh: मैं बुरी तरह रो रही थी- 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अपना वेतन सुन हैरान रह गई थीं मोना सिंह

Kanishka Chaturvedi
9 Feb 2024 10:11 AM GMT
Mona Singh: मैं बुरी तरह रो रही थी-  जस्सी जैसी कोई नहीं में अपना वेतन सुन हैरान रह गई थीं मोना सिंह
x

अभिनेत्री मोना सिंह आज बॉलीवुड में नाम कमा चुकी हैं। अभिनय करियर की शुरुआत अभिनेत्री ने छोटे पर्दे से की। टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में जस्सी का किरदार निभाकर मोना सिंह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। इतना ही नहीं, इस शो के लिए अपनी पहली सैलरी पाकर मोना सिंह हैरान रह गई थीं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है।





मोना सिंह ने बताया कि उन्हें पहला पे चेक इस शो से मिला था। चैनल ने जब उन्हें सैलरी के बारे में जानकारी दी तो वे हैरान रह गई थीं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान मोना सिंह ने खुलासा किया कि मुंबई में करीब दो साल तक कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें जस्सी जैसी कोई नहीं शो मिला था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें प्रोडक्शन हाउस ने नहीं, बल्कि सोनी टीवी ने काम पर रखा था। लोग उनके ऑडिशन टेप से हैरान रह गए थे।





मोना ने आगे कहा कि जब उन्हें सैलरी के बारे में बताया गया तो उन्हें अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। मोना ने कहा, 'यह काफी शॉकिंग था, क्योंकि उन्होंने मुझे प्रति दिन भुगतान पर नहीं लिया था। मुझे पैकेज के आधार पर काम दिया गया था। मुझे 1.5 लाख रुपये प्रति महीने वेतन ऑफर किया गया था। यह सुनकर मैंने कहा-'क्या!'।





अभिनेत्री ने आगे बताया कि सैलरी सुनने के बाद उन्होंने सीधे अपने माता-पिताको अपने वेतन के बारे में बताया। यह खबर बताने के लिए वे सीधे एसटीडी बूथ पर गईं। मोना सिंह ने कहा, 'मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई थी। मैं सीधे एसटीडी बूथ गई। अपनी मम्मी-पापा को फोन करने के बाद मैं बुरी तरह रो रही थी। मैंने मां से कहा, 'अंदाजा लगाओ क्या हुआ है? मेरे को डेढ़ लाख रुपये मिल रहे हैं। मेरी मम्मी ने कहा, 'क्या!' मैंने उनसे कहा, 'जाओ और शॉपिंग करो। जो कुछ भी आप चाहते हो। मां ने कहा, 'क्या! छोटू इतना कमाएगी '

Kanishka Chaturvedi

Kanishka Chaturvedi

    Next Story