Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना, बॉक्स ऑफिस पर चलाना मुश्किल- निर्माता राम गोपाल वर्मा

Tripada Dwivedi
3 Aug 2024 12:52 PM GMT
पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना, बॉक्स ऑफिस पर चलाना मुश्किल- निर्माता राम गोपाल वर्मा
x

नई दिल्ली। सिनेमा जगत के निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आने मूवी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पौराणिक कहानियों पर फिल्में बनाना बहुत खतरनाक है। पहले ऐसी कहानियां चल जाती थी लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इनका चलना मुश्किल है। अब पौराणिक फिल्में कानूनी पचड़े में भी फंस जाती हैं। उन्होंने कहा कि इसके दो कारण हैं। जो कहानियां लोगों को पता हैं और आप उन्हें अलग बनाने की कोशिश करते हैं। इसका उल्टा असर हो सकता है। आप हमारे देश में ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि लोग उनकी पूजा करते हैं।

डायरेक्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह अतीत में काम कर सकता था जब बाबूभाई मिस्त्री ने सम्पूर्ण रामायण और एनटी रामा राव की सभी पौराणिक फिल्में बनाई थीं लेकिन आज वे श्रद्धा की स्थिति में पहुंच गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उस वक्त शायद जनता दो भागों में नहीं बटी थी और ना ही सोशल मीडिया पर लोगों की व्याख्या को चुनौती मिलती थी।

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म निर्माताओं को सलाह दी कि पौराणिक फिल्में बनाने को लेकर कहा कि मेरा कहना है कि एक नई कहानी क्यों नहीं बनाई जाये और इसे रामायण क्यों न कहा जाये। अगर आप आदिपुरुष को प्रभास की फिल्म के रूप में बेचते हैं तो लोग इसे अलग तरह से देखेंगे लेकिन अगर मुझे बताया जाये कि यह रामायण है तो मैं इसे अलग तरह से देखूंगा। एक सेंसिटिव टॉपिक को पूरी तरह से नई चीज के रूप में दिखाने और नकारात्मकता के हमले से बचने के बजाय उसे क्यों छुआ जाये।

Next Story