Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहने के बयान पर आज भी कायम है कंगना, जानें अब क्या कहा

Tripada Dwivedi
31 Aug 2024 8:38 AM GMT
रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहने के बयान पर आज भी कायम है कंगना, जानें अब क्या कहा
x

बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री अपने बयान को लेकर काफी फेमस रहती है। कुछ साल पहले कंगना ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था। उनके इस बयान से सभी चौंक गए थे। अब हाल ही में कंगना ने इसपर खुलकर बात की है।

कंगना रणौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के बारे में अपनी विवादित टिप्पणी के बारे में खुलकर बात की उन्होंने बताया कि आप तो ऐसे बोल रहे हैं जैसे वो स्वामी विवेकानंद हों।

बता दें अगस्त 2020 में कंगना रणौत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से एक पोस्ट करते हुए लिखा कि रणबीर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था लेकिन कोई भी उसे बलात्कारी कहने की हिम्मत नहीं करता है।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा था कि दीपिका मानसिक बीमारियों की मरीज हैं, लेकिन कोई भी उन्हें साइको कहने की हिम्मत नहीं करता। यह नाम पुकारना केवल साधारण बाहरी लोगों के लिए आरक्षित है, जो छोटे शहरों और विनम्र परिवारों से आते हैं।

यह पहली बार नहीं है जब कंगना ने रणबीर के बारे में बात की है। इस महीने की शुरुआत में उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने रणबीर की मुख्य भूमिका वाली फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन उन्होंने वो ठुकरा दी थीं। क्योंकि उन्हें वह भूमिका उतनी महत्वपूर्ण नहीं लगी। उन्होंने बताया कि उन्हें 'संजू' में अनुष्का शर्मा की भूमिका की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

Next Story