Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

हरीश साल्वे एक बार फीर शादी के बंधन में बधें।

Sharda Singh
4 Sep 2023 7:11 AM GMT
हरीश साल्वे एक बार फीर शादी के बंधन में बधें।
x

हरीश साल्वे एक बार फीर शादी के बंधन में बधें।

भारत के जाने-माने वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। साल्वे ने ट्रिना के साथ शादी रचाई है। लंदन में आयोजित की गई इस शादी समारोह में उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ललित मोदी और उज्जवला राउत समेत कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। हरीश साल्वे ने साल 2020 में दूसरी शादी की थी। उन्होंने 65 साल की उम्र में 56 वर्षीय कैरोलीन ब्रॉसार्ड से शादी की थी।। कैरोलीन एक ब्रिटिश कलाकार हैं। ये शादी भी उन्होंने लंदन में ही की थी हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। इससे पहले उन्होंने मीनाक्षी से पहली शादी की थी। लेकिन इनका सफर बीच में ही छुट गया । जिस कारण शादी के 38 साल बाद, साल्वे और उनकी पूर्व पत्नी मीनाक्षी जून 2020 में अलग हो गए। बता दें कि उन्हें दो बेटियां है साक्षी और सानिया हैं

हरीश साल्वे लगातार तीन साल तक रहे भारत के सॉलिसिटर जनरल

भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता मामलों में साल्वे शामिल होते रहे हैं। उन्होंने, नवंबर 1999 से लेकर 3 दिसंब 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया। साल्वे की जीवन की बात करें तो 22 जून 1955 में मराठी परिवार में जन्मे साल्वे भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले और सबसे महंगे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में से एक हैं। साल 2015 में साल्वे को भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की ख़ूब चर्चा होती रही है. इन्होंने एक रुपये की फ़ीस लेकर कुलभूषण जाधव मामले में अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में भारत का पक्ष रखा.पाकिस्तान की जेल में क़ैद भारतीय कुलभूषण जाधव का अंतिम सुनवाई तक उन्हें दिए फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी।

Next Story