
गणेश उत्सव में डूबा बॉलीवुड! बप्पा का सिने सितारों ने किया भव्य स्वागत

मुंबई। देशभर में आज गणेश उत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है। सभी के घर में बप्पा का आगमन हो गया है। वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड में खूब रौनक है। हर साल की तरह अबकी भी बॉलीवुड सितारों ने अपने घर बप्पा का स्वागत किया है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर बप्पा की पूजा रखी जिसमें उनकी बहन शमिता और मां भी शामिल होने पहुंचीं। इस साल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की साथ में पहला गणेशोत्सव है। बता दें दोनों सितारे इस साल फरवरी में विवाह बंधन में बंधे। इसके अलावा तुषार कपूर ने अपने घर पर गणपति की पूजा अर्चना की करते हुए नजर आए।
एक्टर सोनू सूद ने भी अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना की है। एक्टर ने सपरिवार के पूजा में हिस्सा लिया और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद बप्पा की आरती भी करते हुए नजर आए। एक्टर ने पूजा के संम्पन होने के बाद पैपराजी को प्रसाद वितरित किया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने पर्पल कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहना। इस लुक में उर्वशी बेहद प्यारी लगीं।