Begin typing your search above and press return to search.
मनोरंजन

आनंद आहूजा ने ससुर अनिल कपूर को देरी से दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बेटी सोनम ने किया ऐसे रिएक्ट

SaumyaV
29 Dec 2023 7:27 AM GMT
आनंद आहूजा ने ससुर अनिल कपूर को देरी से दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, बेटी सोनम ने किया ऐसे रिएक्ट
x

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में 24 दिसंबर, 2023 को अपना 67वां जन्मदिन मनाया। अनिल कपूर के जन्मदिन के इतने दिनों बाद सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने आज अपने ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया है। आनंद आहूजा ने अनिल कपूर के लिए देर से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनका यह पोस्ट सोनम कपूर के लिए एक सराहना पोस्ट भी था।





आनंद आहूजा ने सोनम और अनिल कपूर की एक तस्वीर साझा कर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, जीवन का अर्थ है अपना उपहार ढूंढना। जीवन का उद्देश्य इसे देना है।' उन्होंने अनिल कपूर को टैग कर लिखा, 'आपके लिए देर से जन्मदिन की पोस्ट। मैंने फाइटर के लिए तैयारी देखी और जबकि कड़ी मेहनत और परिणाम अक्सर सहसंबंधित होते हैं, तथ्य यह है कि सफलता काफी हद तक हमारे नियंत्रण से बाहर है। हमारा एकमात्र ध्यान काम पर रहता है और पुरानी निश्चितता है कि कड़ी मेहनत का रिवॉर्ड अधिक मेहनत है। हमेशा खुश रहें।'

उन्होंने अपने पोस्ट के आखिरी में सोनम कपूर के लिए प्यार व्यक्त किया है। आनंद आहूजा के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। उनके द्वारा साझा की गई अनिल कपूर और सोनम कपूर की फोटो फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस तस्वीर में दोनों पिता और बेटी एक बेंच पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री इस पोस्ट में हंसती हुई बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं, अनिल कपूर कुछ सोचते हुए दिखाई दे रहे हैं।



सोनम कपूर ने उनके पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आप दोनों को बहुत ज्यादा प्यार।' गौरतलब है कि अनिल कपूर ने अपने जन्मदिन के बाद एक आभार नोट साझा कर सभी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया था। अभिनेता ने ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में अनिल बंजी जंपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।





Next Story