Begin typing your search above and press return to search.

मनोरंजन
पीएम मोदी के बाद प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे, श्रद्धा कपूर बनी फैन-फॉलोइंग में भारत की दूसरी सेलिब्रिटी
Tripada Dwivedi
24 Aug 2024 6:13 PM IST

x
नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बी-टाउन की सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटीज बन चुकी है। स्त्री 2 की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर बॉलीवुड में छाई हुई है। वहीं इस समय श्रद्धा कपूर इंस्टाग्राम पर भारत की सबसे पॉपुलर सेलेब्स में से एक हो गई हैं। उन्होंने अभी हाल में ही पीएम मोदी को पीछे छोड़ दिया है। अब वह प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ दिया है।
भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले टॉप 3 सेलिब्रिटीज में विराट कोहली 270 मिलियन, प्रियंका चोपड़ा 91.8 मिलियन और नरेंद्र मोदी 91.3 मिलियन थे। मगर अब श्रद्धा ने पीएम मोदी और प्रियंका दोनों को ही पीछे कर दिया है।
श्रद्धा कपूर की फैन-फॉलोइंग में भारत की दूसरी सेलिब्रिटी बन गई हैं जिन्हें लोग विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा फॉलो करते हैं। इस वक्त श्रद्धा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स 91.9 मिलियन हो गए हैं।
Next Story