Begin typing your search above and press return to search.

- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- छत्तीसगढ़ में पुलिस और...
मुख्य समाचार
छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 30-40 नक्सलियों की मौजूदगियों की आशंका
Tripada Dwivedi
24 Sept 2024 11:21 AM IST

x
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि वहां पर 30 से 40 नक्सलियों की मौजूदगी है। हालांकि पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जा रही है।
अब तक की जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ सुकमा के चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हो रही है। जिला पुलिस बल के साथ ही डीआईजी बस्तर फाईटर एवं 206 वाहिनी कोबरा की और से संयुक्त कार्यवाही की जा रही है।
Next Story