Begin typing your search above and press return to search.
Crime

प्रेमी ने महिला के पति को भेज अश्लील फोटो, पति ने घर से बाहर निकाला

Aryan
27 Jan 2025 8:35 PM IST
प्रेमी ने महिला के पति को भेज अश्लील फोटो, पति ने घर से बाहर निकाला
x

-ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला, आरोपी गिरफ्तार


गाजियाबाद। प्रेमी ने महिला के पति को अश्लील फोटो भेजें तो पति ने घर से बाहर निकाला। महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि विनोद नाम के युवक ने उनके साथ 7 साल तक जबरन संबंध बनाए। संबंध बनाने के दौरान उसकी फोटो और वीडियो भी बनाई थी। बीते दिसंबर माह में महिला की शादी कहीं और हो गई। महिला की शादी होने के बाद भी आरोपी युवक महिला से फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति के फोन पर उसके फोटो और वीडियो भेज दिए। यह सब होने के बाद पति ने महिला को घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना के बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Next Story