Begin typing your search above and press return to search.
अपराध

लेडी गैंग वसूलती थीं रंगदारी, अमन करता था निगरानी

ब्यूरो रिपोर्ट वार्ता न्यूज

गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की गिरफ्तारी मुंबई से की गई उसके बाद उसकी कुंडली भी खुलने लगी है। एटीएस की जांच में अमन अपने गिरोह का संचालन दूसरे राज्यों से ही कर रहा था। उसके गैंग में 49 टॉप गुर्गे हैं। जांच में यह भी पता चला है कि लड़कियां भी उसके लिए रंगदारी वसूलती थीं। एटीएस सूत्रों के अनुसार अमन के गिरोह में शामिल गुर्गे न सिर्फ अमन के लिए रंगदारी की वसूली करते हैं, बल्कि हत्या जैसी वारदातों को भी अंजाम देते हैं। एटीएस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। एटीएस को गिरोह के सदस्यों की सूची हाथ लगी है। सूची में गिरोह में 49 टॉप के गुर्गे हैं। ये गुर्गे अमन के कहने पर गिरोह के लिए रंगदारी की रकम की वसूली करते हैं। इस एवज में उन्हें कमीशन भी दिया जाता है।

वह रंगदारी वसूलने के लिए गिरोह में करीब आधा दर्जन लड़कियों को भी रखा है। कारोबारियों को फोन कर गैंगस्टर खुद रंगदारी मांगता था। इसके बाद गिरोह में शामिल लड़कियों से रंगदारी की वसूली करवाता था। श्रीवास्तव गिरोह के प्रमुख गुर्गों में पतरातू का रियाज अंसारी, शहादत अंसारी , मुकेश कुमार सिंह, मो रब्बानी अंसारी, दिलावर खान, अफसर अंसारी , मेराज अंसारी, रऊफ अंसारी उर्फ टुपा, लखन साव , रविंद्र सिंह उर्फ रवि, रिंकू सिंह, पिंकू झा उर्फ भौलेंद्र कुमार झा शामिल हैं।

अमन श्रीवास्तव गिरोह का टॉप 49 गुर्गों का नाम

इनके साथ ही निसार अंसारी, मिक्कू उर्फ मिक्कू खान, बिट्टू अंसारी, कुद्दूस अंसारी, पिंटू महतो, टिंकल कुमार उर्फ लंबू, संदीप कुमार महतो, बिट्टू वर्मा, मुस्ताक, मुस्लिम अंसारी, मो महमूद आलम उर्फ नेपाली, जहीर अंसारी, असलम अली उर्फ असलम अंसारी, दीपक कुमार महतो, मुकेश कुमार साव, धर्मवीर साव उर्फ शिवाजी, सूरज प्रसाद, राजेश कुमार मिश्रा, संजय गंझू, कुर्बान अंसारी, मिनहाज आलम उर्फ गुड्डू, फिरोज खान, महमूद अंसारी, अविक श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, आनंद पारिक, अनिल कुमार शर्मा, अनिल शर्मा, संदीप प्रसादसुनील कुमार शर्मा, शिव शर्मा उर्फ कुमार शिवेंद्र।

कोयला कारोबारी और व्यवसायी निशाने पर

अमन श्रीवास्तव कोयला कारोबारियों और व्यवसायियों से खुद रंगदारी मांगता था। वह मुंबई, सूरत, बेंगलुरु, पुणे आदि जगहों से कारोबारियों को फोन करता था। उसे पहले धमकी देता फिर रंगदारी की रकम मांगता था। रकम की वसूली वह अपने गुर्गों के जरिए करता था। रंगदारी नहीं देने वाले कारोबारियों पर हमले करवाता था। अमन श्रीवास्तव को मुंबई कोर्ट में पेश करने के बाद बुधवार को उसे रांची लाया गया। बताया जा रहा है कि अमन श्रीवास्तव रांची के अलावा रामगढ़, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और हजारीबाग पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।

Next Story