Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में 10 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा।

Harish Thapliyal
29 Sep 2023 5:33 AM GMT
उत्तराखंड में 10 वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला राज्यमंत्री का दर्जा।
x

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विदेश प्रवास के बीच विभिन्न परिषदों और बोर्डों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 10 वरिष्ठ भाजपा नेताओं की नियुक्ति की है। इसकी जानकारी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने दी है।

ज्योति प्रसाद गैरोला को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्यस्तरीय) का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रमेश गडिया को उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष और मधु भट्ट उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। मुफ्ती शमून कासमी को उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद का अध्यक्ष, पूर्व सांसद बलराज पासी को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है जबकि अनिल डब्बू कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कैलाश पंत उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि शिव सिंह बिष्ट प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। नारायण राम टम्टा को हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी दायित्वों का बंटवारा कर दिया गया है, लेकिन यह बाद में तय किया जाएगा कि किसे कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाएगा और किसे राज्य मंत्री स्तर का दर्जा मिलेगा।

Harish Thapliyal

Harish Thapliyal

    Next Story