Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

तजिंदर सिंह बिट्टू से पहले इतने सांसदों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, लोकसभा चुनाव में हो सकता है नुकसान

Khursheed Saifi
20 April 2024 8:18 AM GMT
तजिंदर सिंह बिट्टू से पहले इतने सांसदों ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, लोकसभा चुनाव में हो सकता है नुकसान
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता तजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में पार्टी को पंजाब में नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि अबतक कांग्रेस से कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है। जिसमें राज कुमार चब्बेवालल, तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू समेत कई नेता शामिल हैं।

कांग्रेस के पूर्व नेता ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे बारे में लिखा कि 35 साल तक मैं कांग्रेस पार्टी के साथ रहा। भारी मन से अब पार्टी से अगल हो रहा हूं। कांग्रेस पार्टी अपने मुद्दों से भटक गई है। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व नेता ने शिमला के चुनाव में भी अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा तजिंदर सिंह बिट्टू हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी भी रहे हैं।

तजिंदर से पहले पंजाब कांग्रेस से राज कुमार चब्बेवालल ने भी पार्टी को अलविदा कहा था और आप पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं, तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ आप पार्टी में शामिल हो गए थे। वहीं, पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

पंजाब में हो सकता है नुकसान

पंजाब में तजिंदर सिंह बिट्टू की वजह से कांग्रेस को प्रदेश में नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि वह राज्य में पार्टी के लिए प्रमुख चेहरा थे। ऐसे में राज्य में कांग्रेस की सात सीटों से संख्या घट सकती है और बीजेपी दो सीटों से बढ़त बना सकती है क्योंकि पंजाब कांग्रेस से एक के बाद एक नेताओं ने बढ़ी संख्या में इस्तीफा दिया था जो पार्टी के लिए आगे होने वाले नुकसान का संकेत दे रही है।

Next Story