Begin typing your search above and press return to search.
National

एनसीबी ने पकड़ी 12 हजार करोड़ कीमत की 2800 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स

Reporter 2
15 May 2023 11:43 AM IST
x

एनसीबी ने पकड़ी देश में अब तक की मेथामफेटामाइन ड्रग्स की खेप,12 हजार करोड़ कीमत की 2800 किलो मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद. ड्रग्स के कुछ पैकेट्स पर कराची लिखा पाया गया है और वो ड्रग्स की पैकिंग पाकिस्तान में हुई फिर उसे समुंदर के रास्ते भारत भेजा गया. ये ड्रग्स डेथ क्रिसेंट से ली गई है.


एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में लिया गया। ये उसी बोट मे सवार था जिसे सीज किया गया है, एनसीबी और भारतीय नौसेना द्वारा संयुक्त अभियान. एक भारतीय एजेंसी द्वारा ड्रग्स ले जाने वाली 'मदरशिप' (बड़े जहाज) का पहला इंटरसेप्शन


ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत बरामदगी, अफगानिस्तान से आई थी ड्रग्स. NCB संचालन के अलावा, श्रीलंका और मालदीव के साथ साझा किए गए इनपुट जिसके परिणामस्वरूप बरामदगी हुई। ऑपरेशन में अब तक कुल लगभग 3200 किलो मेथमफेटामाइन, 500 किलो हेरोइन और 529 किलो हशीश जब्त की गई


हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री मार्ग पर हेरोइन और अन्य दवाओं की समुद्री तस्करी से होने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को देखते हुए NCB के महानिदेशक एसएन प्रधान की अध्यक्षता में अध्यक्षता ऑपरेशन समुद्रगुप्त लॉन्च किया गया।एनसीबी के ऑपरेशंस के उप महानिदेशक संजय सिंह की देखरेख में जनवरी 2022 में ये ऑपरेशन शुरू हुआ। ऑपरेशन का शुरुआती उद्देश्य नशीले पदार्थों को ले जाने वाले जहाजों पर रोक लगाने के लिए जानकारी इकट्ठा करना था।इस काम के लिए, टीम ने डीआरआई और एटीएस गुजरात , भारतीय नौसेना की इंटेलिजेंस विंग, एनटीआरओ जैसी खुफिया एजेंसियों से जानकारी साझा की।ऑपरेशन समुद्रगुप्त को पहली सफलता फरवरी, 2022 में हासिल की गई थी, जब NCB और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने गुजरात के तट से समुद्र में 529 किलोग्राम हशीश, 221 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।ये ड्रग्स बलूचिस्तान और अफगानिस्तान से आए थे,इसके बाद अक्टूबर, 2022 के महीने में NCB और भारतीय नौसेना द्वारा एक संयुक्त अभियान में केरल के तट पर एक ईरानी नाव को रोका गया। उस नाव से अफगानिस्तान से मंगाई गई कुल 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई और अभियान में छह ईरानी ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया।


इसके अलावा NCB ने श्रीलंका और मालदीव के साथ ऑपरेशन समुद्रगुप्त के दौरान कुछ जानकारियां साझा की जिसके चलते दिसंबर 2022 और अप्रैल 2023 के महीनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा चलाए गए दो अभियानों में 19 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 286 किलोग्राम हेरोइन और 128 किलोग्राम मेथमफेटामाइन की बरामदगी हुई और मालदीव पुलिस द्वारा 5 ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 4 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। मार्च, 2023 में

भारतीय नौसेना के इंटेलिजेंस विंग के साथ संयुक्त अभियान जारी रखते हुए मकरान तट से भारी मात्रा में मेथम्फेटामाइन ले जाने वाले एक 'मदर शिप' की आवाजाही के बारे में खुफिया जानकारी मिली।मदर शिप बड़े समुद्री जहाज हैं । इस इनपुट के आधार पर नेवी ने समुद्र में जा रहे एक बड़े जहाज को इंटरसेप्ट किया था। जहाज से संदिग्ध मेथामफेटामाइन की 134 बोरियां बरामद की गईं और एक ईरानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया। रोकी गई स्पीड बोट पर एक व्यक्ति सवार था जिसके पाकिस्तानी नागरिक होने का संदेह है।बरामद बोरे, पाकिस्तानी नागरिक, रोकी गई नाव और मुख्य जहाज से बचाई गई कुछ अन्य वस्तुओं को 13 मई,2023 को मट्टनचेरी घाट, कोचीन लाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए NCB को सौंप दिया गया।


बरामद मेथामफेटामाइन 2800 सौ किलो से ज्यादा है,जिसकी कीमत 12 हजार करोड़ से ज्यादा है

Next Story