Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

लव-रिलेशन-मर्डर: आरोपी ने कबूला- घर में की थी कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या, जानें क्यों?

Tripada Dwivedi
3 March 2025 12:30 PM IST
लव-रिलेशन-मर्डर: आरोपी ने कबूला- घर में की थी कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या, जानें क्यों?
x

रोहतक। हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी की हत्या करके शव को सूटकेस में फेंक दिया गया था। हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ के सचिन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है।

आरोपी से सांपला पुलिस पूछताछ कर रही है। कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड में यह पहली गिरफ्तारी है। हत्यारे के पास से हिमानी का मोबाइल फोन और ज्वेलरी भी बरामद की गई है।

हरियाणा पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि हिमानी और सचिन एक दूसरे को करीबन एक साल से जानते थे। सचिन हिमानी से मिलने उसके घर भी जाता था। प्रांरभिक जांच में हत्यारे ने कबूल किया है कि हिमानी की हत्या उसने घर पर की है। हत्या के बाद वह शव को सूटकेस में डालकर ले गया था। सचिन ने कांग्रेस नेता की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर किया था। इसके बाद हरियाणा की रोहतक के संपला कस्बे के बस स्टैंड पर एक बैग में एक मार्च को सुबह हिमानी की बॉडी मिली थी।

आरोपी ने यह भी दावा किया है कि हिमानी उसे ब्लैकमेल करती थी। ऐसे में वह हिमानी को काफी पैसे भी दे चुका था। इसके बावजूद भी हिमानी उसे बार-बार पैसे की डिमांड करती थी।

Next Story