Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

4 बजे तक किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, देखिए सभी राज्यों की अबतक की पूरी अपडेट लिस्ट

Khursheed Saifi
19 April 2024 11:11 AM GMT
4 बजे तक किस राज्य में हुआ सबसे ज्यादा मतदान, देखिए सभी राज्यों की अबतक की पूरी अपडेट लिस्ट
x

नई दिल्ली। पूरे देश में आज से लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग आज सुबह सात से शुरू हुई थी और बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच रहे। शुक्रवार को देशभर की कुल 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर चुनाव प्रक्रिया जारी है। सीटों के हिसाब से यह चरण सबसे बड़ा है। इसलिए सभी लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। आज पीएम ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पोलिंग स्टेशन पहुंचकर वोट डालने की अपील की।

बता दें कि राजस्थान में सबसे धीमे गति से मतदान हो रहा है। जबकि अब तक सबसे ज्यादा मतदान त्रिपुरा और बंगाल में हुआ है। चार बजे के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा में 68.35 में मतदान हुआ है, वहीं सीएम ममता के गढ़ में 66.34 मतदान किया जा चुका है।


राज्य और केंद्र शासित प्रदेश- मतदान प्रतिशत


अंडमान निकोबार- 45.48


अरुणाचल- 55.58

असम- 60.70

बिहार- 39.73

छत्तीसगढ़- 58.14


जम्मू-कश्मीर- 57.11


लक्षद्वीप- 43.98


मध्य प्रदेश- 53.40


महाराष्ट्र- 44.12


मणिपुर- 63.92


मेघालय- 61.95


मिजोरम- 49.39

नगालैंड- 54.00


पुडुचेरी- 58.86


राजस्थान- 41.51


सिक्किम- 52.72


तमिलनाडु- 51.18


त्रिपुरा- 68.35


उत्तर प्रदेश- 47.44


उत्तराखंड-45.62


पश्चिम बंगाल- 66.34

Next Story