Begin typing your search above and press return to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

कर्नाटक चुनाव: 'कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक को बना देगी PFI की घाटी', हेमंत बिस्वा सरमा का हमला

Trinath Mishra
6 May 2023 11:58 AM GMT
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक को बना देगी PFI की घाटी, हेमंत बिस्वा सरमा का हमला
x

Himanta Biswa Sarma On Congress: हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश चले जाने की सलाह दी.

Karnataka Assembly Elections 2023: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (6 मई) को कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया टीपू सुल्तान के परिवार से हैं। सिद्धारमैया का कहना है कि वह टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे, अगर जयंती मनानी है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश जाकर मनाइए. अगर कांग्रेस फिर से सत्ता में आई तो कर्नाटक पीएफआई की घाटी बन जाएगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कोडागु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीपू सुल्तान ने हजारों कोडवाओं को मार डाला फिर भी डीके शिवकुमार टीपू के परिवार के सदस्य की तरह व्यवहार करते हैं और उन्हें स्वतंत्रता सेनानी कहते हैं। असम में मैं पीएफआई से सहानुभूति रखने वालों को सबक सिखा रहा हूं और मदरसों को बंद कर रहा हूं, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्री मदरसा योजना चला रही है।

हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस पर हमला बोला!


असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि मुगलों द्वारा असम पर आक्रमण किया गया था, लेकिन पूर्वोत्तर राज्य ने कई आक्रमण प्रयासों को विफल कर दिया। इसी प्रकार कर्नाटक के कोडवास (कोडागु जिले से) के लोगों ने टीपू सुल्तान को कई बार हराया और 80,000 लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की क्या दुस्साहस है कि वह भाजपा को भ्रष्ट कहे? आप कांग्रेस के किसी भी दफ्तर में जाइए, आपको भारत के कुछ बड़े घोटालेबाजों की तस्वीरें दिख जाएंगी।

'द केरला स्टोरी' को लेकर भी निशाना साधा था!


इससे पहले हिमंत शर्मा ने फिल्म विवाद 'द केरल स्टोरी' को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा कि विपक्षी दल ने पीएम मोदी पर बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री का समर्थन क्यों किया, लेकिन 'द केरल स्टोरी' की आलोचना की. आपको बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित पीएफआई से की है और इस पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया है। इसके बाद से बीजेपी नेता कांग्रेस पर हमले कर रहे हैं।

Next Story